17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूखी, प्यासी बैठी रहती हैं, जवाब मिलता है बाद में आना

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नहीं हो रही सोनोग्राफी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 17 Apr 2017, 5:50 PM IST

डग. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को सोनोग्राफी करवाने आई गर्भवती महिलाओं को निराश होकर घर लौटना पड़ा। महिला राम कंवर, लीला बाई, राधा बाई, दिनेश बाई आदि ने बताया कि वे अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए तीन बार आ चुकी है, लेकिन हर बार दोपहर तक भूखे व प्यासे बैठे रहने के बाद पता चलता है कि सोनोग्राफी अगली बार की जाएगी। सोनोग्राफी कक्ष के बाहर पंखा भी नहीं है, इससे उन्हें गर्मी में बैठना पड़ता है।

गौरतलब है कि अस्पताल में सोनोग्राफी सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को ही की जाती है। ऐसे मेें महिलाएं इस दिन का इंतजार करती हैं और उन्हें इस दिन भी निराश होकर लौटना पड़ा। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी विकास जैन ने बताया कि नई सोनोग्राफी मशीन आई है, जिसके उद्घाटन के बाद अगले शुक्रवार से सोनोग्राफी चालू होगी।

वहीं सोमवार को गर्भवती महिलाओं के घर लौट जाने के बाद दोपहर तीन बजे क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सुनारीवाल द्वारा डेन्टल चेयर व सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया गया। यहां अस्पताल में ठण्डे पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार से बोतल बंद पेयजल की व्यवस्था की गई।