11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्ता की हनक: देखिये कैसे भाजपा नेता ने थाने के नाम के साथ लगा दिया अपना होर्डिंग

कटघर थाना के प्रवेश द्वार पर एक भाजपा नेता राकेश चौधरी ने अपने नाम का होर्डिंग लगा दिया। राकेश चौधरी ने होर्डिंग में दो फोटो लगा रखी है।

2 min read
Google source verification
moradabad

सत्ता की हनक: देखिये कैसे भाजपा नेता ने थाने के नाम के साथ लगा दिया अपना होर्डिंग

मुरादाबाद: योगी सरकार की मनाही और भाजपा शीर्ष नेतृत्व की मनाही के बावजूद कुछ भाजपा नेता चेहरा दिखाऊ होड़ में चापलूसी की हदें पार कर देते हैं। कुछ ऐसा ही इन दिनों मुरादाबाद के कटघर थाने में देखने को मिल रहा है। यहां एक राकेश चौधरी नामक भाजपा नेता ने थाने के नाम के साथ होर्डिंग लगाया है। चूंकि होर्डिंग सत्ताधारी भाजपा नेता का था,लिहाजा टोकने की जहमत थाना पुलिस ने भी नही उठाई। वहीँ सत्ताधारी पार्टी का मामला देखते हुए इस मसले को नगर निगम पर टाल दिया। लेकिन ये पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौतमबु्द्ध नगर से इस सपा नेता को मिल सकता है टिकट

थाने के नाम के साथ लगा दिया होर्डिंग

कटघर थाना के प्रवेश द्वार पर एक भाजपा नेता राकेश चौधरी ने अपने नाम का होर्डिंग लगा दिया। राकेश चौधरी ने होर्डिंग में दो फोटो लगा रखी है। आधे होर्डिंग में खुद की फोटो लगाई है और नीचे अपना नाम लिखवा रखा है और आधे होर्डिंग में भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्ता के साथ खड़े हुए फोटो लगा रखा है। शहर विधायक और भाजपा नेता को कोई भी पुलिस अधिकारी होर्डिंग लगाने ने कोई भी नही रोक पाया। ये हाल तब है जब सत्ता में आने से पहले भाजपा यह आरोप लगाती थी कि सपा के नेताओ ने थाने चौकी में कब्जा रहता है। लेकिन अब सपा और भाजपा के नेता एक ही रास्ते पर चलते हुए दिखाई दे रहे है।

इन सरकारी कर्मियाें काे महज 100 रुपये मिलता है मासिक भत्ता l

भाजपा नेताओं ने भी जताया ऐतराज

भाजपा के मीडिया प्रभारी राजीव का कहना है राकेश चौधरी पर भाजपा कार्यकारणी कोई पद नही है। शायद भाजपा की सदस्यता ले रखी है। पूरे जिले में भाजपा के बहुत से सदस्य है राकेश चौधरी भी उनमें से एक है और अगर थाना परिसर में इस तरह से होर्डिंग लगाया गया है तो वह बहुत गलत है और भाजपा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

लापता युवती को तलाश रहे थे लोग, तभी मिला कुछ ऐसा कि पूरे इलाके में फैल गई सनसनी

पुलिस ने नगर निगम पर डाली जिम्मेदारी

एसपी सिटी अंकित मित्तल से जब पूरे मामले की जानकारी मांगी तो उन्होंने भी सत्ता पक्ष के नेताओ के खिलाफ कुछ भी बोलने से मना कर दिया और अपना पला झड़ते हुए होर्डिंग हटाने का काम नगर निगम का बताया।