26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सत्ता की दबंगई: घोड़े पर सवार होकर युवती को धमकाने पहुंच जाता है भाजपा नेता

महिला ने इलाके भाजपा नेता पर आरोप लगाया है कि वो उसकी बेटी पर गलत नियत रखता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 13 Nov 2018, 10:11 AM IST

moradabad

सत्ता की दबंगई: घोड़े पर सवार होकर युवती को धमकाने पहुंच जाता है भाजपा नेता

मुरादाबाद: शहर के कटघर थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने इलाके भाजपा नेता पर आरोप लगाया है कि वो उसकी बेटी पर गलत नियत रखता है और जब उसने मना किया तो पूरे परिवार को धमकी दी कि शहर में नहीं रहने देगा। यही नहीं आरोपी भाजपा नेता घोड़े पर सवार होकर पीड़िता को उठाने के लिए अक्सर पहुंच जाता है। पीड़ित युवती की मां ने अपना घर भी बदल लिया बावजूद भाजपा नेता उसकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ है। हारकर पीडिता के परिवार ने पुलिस से गुहार लगाईं है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Video डीएम से मिलने पहुंचे दिव्यांगाें का एेसे झलक दर्द, कह दी दिल छू लेने वाली बात

ऐसे धमकाता है परिवार को

पीड़िता की मां ने पुलिस को की गयी शिकायत में बताया है कि इलाके का भाजपा नेता राकेश चौधरी उनकी बेटी पर बुरी नियत रखता है। वो और उसका पति फैक्ट्री में काम करते हैं पीछे भाजपा नेता आकर बेटी से छेड़खानी करता है। उससे तंग आकर पीड़िता ने अपना कमरा भी बदल दिया। लेकिन दबंग भाजपा नेता बाज नहीं आया और अक्सर घोड़े पर सवार होकर पीड़िता को धमकाने पहुंच जाता है। कहता है कि अपनी बेटी उसके घर नहीं भेजी तो शहर में कहीं रहने नहीं देगा।

video: मायावती के इस करीबी नेता ने 20 से अधिक लोगों के साथ योगी सरकार में कर लिया धर्म परिवर्तन, बताई यह वजह

रिपोर्ट दर्ज

दबंग भाजपा नेता के खिलाफ इलाके के लोग भी जब पीड़िता के साथ नहीं आये तो पीड़ित परिवार ने कटघर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ कटघर सुदेश कुमार ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Big Breaking: 3 साल की बच्ची से रेप के प्रयास के बाद दो समुदायों में संघर्ष, पथराव में 3 घायल, तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात

सहमा है परिवार

वहीँ इस मामले में शहर के भाजपा नेताओं ने जानकारी होने से इनकार कर दिया है। जबकि उधर पीड़ित परिवार बेहद डर में है। पीड़ित के बेटी ने घर से बाहर निकलना भी छोड़ दिया है। यहां बता दें कि पहले तो पुलिस भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में आनकानी करती रही। लेकिन जब थाने पर हंगामे की स्थिति आ गयी और उच्च अधिकारीयों को पता चला तो मामला दर्ज करना पड़ा।