
रेस्टोरेंट में रेड डालने पहुंची थी इस विभाग की टीम,योगी के विधायक को देख लौटी उल्टे पांव
मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन स्थित पीलीकोठी चौराहे पर कुंदन स्वीट्स पर उस समय हडकंप मच गया। जब वाणिज्य कर विभाग की रेड रुकवाने खुद शहर विधायक रितेश गुप्ता रेस्टोरेंट पहुंच गए। उन्होंने रेड डालने पहुंचे अधिकारीयों को जमकर हडकाया और कहा कि मेरा फोन नहीं अफसर उठा रहे इसलिए उन्हें आना पड़ा। विधायक के तेवर देख रेड डालने पहुंची टीम उलटे पांव लौट गयी। वहीँ भाजप विधायक के वाणिज्यकर अफसरों को हड़काने का मामला चर्चा में है।
विधायक ने कही ये बात
वहीँ शहर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों के फोन उनके पास आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने जब अफसरों से बात करनी चाही तो मेरा फोन ही नहीं उठा। व्यापारियों या पब्लिक का उत्पीड़न बिलकुल नहीं होने दिया जायेगा। शिकायत मिली है कि सर्वे के नाम पर अधिकारी दिवाली पर उगाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छापे के नाम पर उगाही नहीं होने दी जाएगी।
यहां पड़ा था छापा
आज दोपहर वाणिज्यकर विभाग की एक टीम पीलीकोठी स्थित कुंदन स्वीट्स रेस्टोरेंट में सर्वे रेड के लिए पहुंची थी। इसी बीच वहां से किसी ने विधायक रितेश गुप्ता को फोन कर दिया कि अफसर उगाही करने पहुंचे हैं। उन्होंने एडिशनल कमिश्नर को फोन लगाया तो उन्होंने नहीं उठाया। इसके बाद विधायक सीधे रेस्टोरेंट ही पहुंच गए। विधायक ने रेड डालने पहुंचे अधिकारीयों से इस तरह रेड डालने पर नाराजगी जताई। विधायक के तेवर देख रेड डालने वाले टीम वापस लौट गयी। वहीँ एकाएक रेस्टोरेंट में विधायक के इ=ये तेवर देख हर कोई हैरान रह गया।
अधिकारी बचाव की मुद्रा में
वहीँ इस मामले में अभी तक वाणिज्यकर विभाग के अधिकारीयों ने कोई सफाई नहीं दी है। जबकि खुद अब एडिशनल कमिश्नर एसआईबी सुनील राय विधायक के आवास पहुंचे और उनको मनाने की कोशिश की।
Published on:
26 Oct 2018 10:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
