3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीडिया कर्मियों के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कह दी ये बात कि दंग रह गए सभी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर पहुंचकर किया ये काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Jun 2018, 8:38 PM IST

Dr. Mahendranath Pandey

मीडिया कर्मियों के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कह दी ये बात कि दंग रह गए सभी

रामपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय गुरुवार शाम को रामपुर पहुंचे, जहां भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ राज्य मंत्री बल्देव औलख भी मौजूद रहे। मंच से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने देश के प्रधान मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।

यह भी देखें-शिया समुदाय ने इजरायल व अमरीका के खिलाफ प्रदर्शन किया

दरअसल रामपुर के रंगोली मंडप में गरीब और बेसहारा लोगों के लिए ठाकुर रामवीर सिंह ने एक प्रोग्राम रखा, जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष महेंद्रनाथ पांडेय थे। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक इमरजेंसी वेन का को हरी झड़ी दिखाई। इसके अलावा वेन पर उन्होंने अपने हाथ से सिंदूर लेकर ॐ बनाया। बाद में उसका हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ें-5 साल के मासूम बेटे की जिद ने वह कर दिया जो सारे रिश्तेदार भी न कर सके

इसके साथ जिस वेन का उन्होंने शुभारम्भ किया उस वेन के इंचार्ज को भी कुछ नहीं मालूम कि वेन में टोटल कितने डॉक्टर होंगे और वे किस-किस बीमारी का इलाज करेंगे। इस वेन के संचालन का उनके पास क्या प्लान है यह पूछने पर वेन संचालक डॉ बगलें झांकते नज़र आए। उन्होंने कहा कि आपको पूरी जानकारी ठाकुर रामवीर सिंह ही देंगे। बताया जाता है कि इस वेन में मरीजों का बलगम, खून, यूरिन के अलावा कई तरह की जांच गांव-गांव में जाकर मुफ्त की जाएंगी ताकि गरीबों को इसका फायदा मिल सके। यह वेन हर दिन ज़िले के गांव में भृमण करेगी। सात लाख रुपये हर माह इस वेन के संचालन का खर्च आएगा, जो ठाकुर रामवीर सिंह द्वारा वहन किया जाएगा। इसमें सरकार का कई योगदान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-नीदरलैंड की यूनिवर्सिटी में मात्र 12वीं पास का कराते थे MBBS में ऐडमिशन और...

कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों द्वारा महेंद्रनाथ पांडेय से पूछे गए सवाल कि योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है भाजपा कि सरकार फेल हो गई है पर आपका क्या कहना है तो उन्होंने बजाए इस सवाल का जवाब देने के यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि वह समाजिक कार्यक्रम में आये हैं। अभी केवल समाजिक बात होगी, लेकिन राजनीतिक बात बिल्कुल नहीं होगी। भाजाप सांसदों व विधायकों द्वारा गोद लिए गए गांव की बदतर हालत के बारे में पूछने पर भी वह बचते नजर आए।