30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad News : ऐसा क्या हुआ कि युवक ने घर में फांसी लगाकर की जान देने की कोशिश जानने के लिए पढ़िए यह खबर

Moradabad News : पत्नी ने पति को फांसी पर लटका देखा तो आनन-फानन में उतारा नीचे  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ujjwal Srivastava

•

Updated: 11 May 2023, 4:34 PM IST

Moradabad News : ऐसा क्या हुआ कि युवक ने घर में फांसी लगाकर की जान देने की कोशिश जानने के लिए पढ़िए यह खबर

घायल युवक मोहित

मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र अगवानपुर शेरुआ धर्मपुर के रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की हैं। गनीमत रही कि परिवार के लोगों की नजर युवक पर पड़ गई और उन्होंने फांसी के फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश कर रहे युवक को किसी तरह उसे फांसी के फंदे से उतारा और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर दौड़ पड़े जहां युवक का उपचार चल रहा हैं।

अगवानपुर शेरुआ धर्मपुर के रहने वाले मोहित पुत्र ओमप्रकाश ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की हैं। युवक मोहित की पत्नी सुमन ने जब पति को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने किसी तरह फांसी के फंदे पर लटके मोहित को बचाया।

फांसी के फंदे से युवक को उतारकर आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक मोहित का उपचार चल रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि किसी युवती के घर में रहने के विवाद को लेकर युवक काफी समय से परेशान चल रहा था और इसी कारण उसने फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की है।