6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजपूतों के विरोध में उतरी ब्राहमण महासभा, बोली- फिल्म पद्मावती के दर्शकों को छूने वालों के उखाड़ देंगे हाथ

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने फिल्म का समर्थन कर सभी को हैरत में डाल दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 Nov 2017, 6:32 PM IST

BRahman mahasabha

मुरादाबाद. देशभर में बॉलीवुड फिल्म पद्मावती को लेकर सियासी और सामाजिक संगठन विरोध पर उतारू हैं। विरोध का नतीजे में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारों ने फिल्म रिलीज नहीं करने की बात कही गई है। वहीं, मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने फिल्म का समर्थन कर सभी को हैरत में डाल दिया है। यही नहीं महासभा के पदाधिकारियों ने धमकी भी दी है कि अगर सिनेमा घर में किसी भी दर्शक को हाथ लगाया गया तो हाथ उखाड़ देंगे। इसके बाद अब ये विवाद जातीय रूप लेता जा रहा है। ये बात खुद महासभा के प्रदेश अधक्ष्य ने कही है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इस बयान के बाद जातीय संघर्ष बढ़ने की जताई जा रही है आशंका
अखिल भारतीय ब्राह्मण मसभा से जुड़े पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुरादाबाद में एक बैठक की। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि पद्मावती फ़िल्म को लेकर जो बयानबाजी क्षत्रिय सभा दूवारा की गई है, वह गलत है। ब्राह्मण महासभा इसका पुरजोर विरोध करती है। बैठक के बाद महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने एक बहुत ही भड़काऊ और विवादित बयान लिखित में जारी किया है। जिसमें उनका कहना हैं कि दर्शकों से छेड़छाड़ करने वालों को उनकी महासभा से जुड़े लोग हाथ उखाड़ लेंगे। ब्राह्मण महासभा द्वारा दिए गए इस बयान के बाद दोनों पक्षों में तनाव की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि एक दिसम्बर को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावती को विरोध के चलते अब रिलीज पर रोक लगा दी गई है। अब इसे गुजरात चुनाव के बाद रिलीज किए जाने की बात चल रही है। फिल्म में राजपूत रानी पदाम्वती के चरित्र को लेकर कुछ बातों पर आपत्तिन जताई जा रही है, जबकि फिल्म निर्माता और फिल्म इंडस्ट्रीज ने इसे सिरे से नकार दिया है। फिल्म निर्माताओं का कहना है कि कुछ लोग जानबूझ कर उनकी फिल्म रिलीज नहीं होने देना चाह रहे हैं। इसीलिए जगह-जगह न सिर्फ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, बल्कि कई जगह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ निर्देशक संजयलीला भंसाली के पुतले भी फूंके जा रहे हैं। यहीं नहीं राजपूत करणी सेना ने तो सिनेमा घरों में आग लगाने की भी धमकी दे रखी है।