
रामपुर।जीजा आैर पत्नी के बहन के रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सामने आर्इ है। जहां बहन के घर खाना बनाने के लिए आटा देने गर्इ। छह साल की मासूम को उसके जीजा ने बाहर घुमाने ले जाने के बहाने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने अारोपी जीजा के खिलाफ इसकी शिकायत पुलिस को दी है। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बनी हुर्इ है।
बहन के घर खाना बनाने के लिए सामान देने गर्इ थी मासूम
रामपुर जिले के बिलासपुर गांव के पास छह वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। वह बुधवार को अपनी बहन के घर खाना बनाने के लिए आटा देने गर्इ थी। इसी दौरान जीजा ने पत्नी की बहन मासूम छह वर्षीय बच्ची को घुमने चलने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी जीजा उसे जंगल में ले पहुंचा। आरोप है कि यहां जीजा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
लहूलुहान हालत में मिलने पर परिजनों को दी सूचना
बच्ची को जंगल में लहूलुहान हालत में पड़ा देख मौके से गुजर रहे। लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। यहां कोतवाली प्रभारी ने परिजनों की शिकायत पर बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है। वहीं पुलिस आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
Published on:
10 May 2018, 5:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.