
मुरादाबाद: पिछले काफी समय से मुरादाबाद में तैनात बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के खिलाफ भाजपा नेताओं और शहर विधायक रितेश गुप्ता ने मोर्चा खोल रखा था। जिसकी शिकायत खुद शहर विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। इनमें शिक्षकों के ट्रान्सफर और पोस्टिंग के साथ ही कई तरह के ठेकों को लेकर शिकायत की गयी थी। महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने भी बीएसए की शिकायत की थी। अब सोमवार शाम को बीएसए के ट्रान्सफर के बाद अटकलें लगाईं जा रहीं हैं कि इन शिकायतों के आधार पर ही ट्रान्सफर हुआ है।
मुख्यमंत्री की थी शिकायत
यहां बता दें कि बीएसए के खिलाफ नगर विधायक रितेश गुप्ता ने 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। पिछले माह प्रोफाइल कार्ड की छपाई को लेकर शिकायतें हुईं। तमाम कंपनियों की निविदाएं निरस्त कर दी थी। इसकी भाजप नगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की थी। वहीँ अब बीएसए संजय कुमार के मुताबिक उनके अनुरोध पर तबादला हुआ है। लेकिन इस ट्रान्सफर का जिले की सियासत और प्रशासनिक अमले में खूब चर्चा है। तब रितेश गुप्ता ने बताया था कि सरकार की छवि खराब करने वाले काम किये जा रहे हैं। जिसकी शिकायत की गयी है। यही नहीं सीडीओ ने जांच में शिकायतों को सही माना था।
एडीएम सिटी के खिलाफ भी खोला था मोर्चा
इससे पहले कुछ इसी तरह शहर विधायक और तत्कालीन एडीएम सिटी कमलेश कुमार सिंह में भी अदावत हो गयी थी। जिस पर शहर विधायक ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस देकर सनसनी फैला दी थी। तब विधायक ने आरोप लगाया था कि उन्होंने जनता की समस्याओं के लिए एडीएम सिटी को फोन किया था उन्होंने न फोन उठाया और न काल बैक किया। यही नहीं उनके कार्यकर्ताओं से अभद्रता की भी बात की थी। जिसके बाद एडीएम सिटी का तबादला हो गया था। अब बीएसए के ट्रान्सफर के बाद शहर विधायक रितेश गुप्ता की शासन में मजबूत पकड़ को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है।
Published on:
15 May 2018 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
