मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों से पहले आज मोदी सरकार ने अपना अंतरिम बजट पेश किया। जिसमें मोदी सरकार ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए लोक लुभावन वायदों को रखा। चाहे वो फिर मध्यम वर्ग के लिए पांच लाख की लिमिट बढ़ाना हो या फिर किसानों को नगदी लाभ। ज्यादातर बजट का केंद्र आम आदमी,किसान और नौकरी पेशा रहा है। जोकि उकसा बड़ा वोट बैंक भी है। बजट के पास होते ही टीम पत्रिका ने किसानों को सालाना छह हजार रुपये देने पर किसानों की प्रतिक्रिया ली तो मिलीजुली देखने को मिली।