चेतन सैनी और उनके छोटे भाई गजेंद्र सिंह, जो भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं, हुकुम सिंह एंड कंपनी के नाम से फल व्यवसाय कर रहे थे। यह दुकान चेतन के पिता के नाम पर थी और पिछले दो दशकों से संचालित हो रही थी। लंबे समय से यहां व्यापार कर रहे चेतन को अचानक इस कार्रवाई से गहरा सदमा पहुंचा, जिससे उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।