7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: आज बारिश होने की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ से आज फिर बदलेगा मौसम

IMD Weather Update: मुरादाबाद, रामपुर समेत यूपी में बुधवार को बूंदाबांदी या हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chance of rain in UP today

UP Rains: यूपी में आज बारिश होने की संभावना..

Weather Today (January 15): यूपी में ठंड का सितम जारी है। दिन के समय धूप निकल रही है, जबकि शाम होते ही ठंड का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में रात के समय भीषण ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं।

यह भी पढ़ें: अगले दो दिन इन शहरों में होगी बारिश, गिरेंगे ओले, IMD का अलर्ट

बारिश की भी संभावना (Rain Forecast)

उत्तर प्रदेश में आज बुधवार, 15 जनवरी को मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, संभल सहित 32 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। 16 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर जिले में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: IMD ने जारी किया झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी (Weather Forecast)

पश्चिमी विक्षोभों के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार सुबह मुरादाबाद में अब तक का सबसे भीषण कोहरा रहा। दृश्यता कहीं-कहीं शून्य तो कहीं 20 मीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कोहरा बना रहेगा। बुधवार को बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ का असर, कल से 2 दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट