
UP Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 15 जनवरी की देर रात झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा के साथ बर्फ गिर सकती है। 16 जनवरी की सुबह भी बारिश होने की जानकारी दी गई है। इस दौरान तेज हवा के साथ बादल भी गरजने की संभावना है। बर्फ भी गिर सकती है। आज रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार 15 जनवरी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और गुरुवार का 18 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मैदानी भागों में बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। देर रात झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: 16 जनवरी को दिन में बारिश का अलर्ट
15 जनवरी को देर रात शुरू हुई बारिश का असर 16 जनवरी को भी दिखाई पड़ेगा। सुबह के समय झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। गुरुवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
संबंधित विषय:
Updated on:
15 Jan 2025 12:43 pm
Published on:
14 Jan 2025 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
