जिसके चलते योगी एक दिन में कई कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में चुनाव के अंतिम चरण में योगी का कार्यक्रम 26 नवम्बर को मुरादाबाद में भी रखा गया। जिसके लिए मुरादाबाद के हिन्दू बाहुल्य क्ष्रेत्र में रामलीला ग्राउंड में उनकी सभा की तैयारिया शुरू हो गई हैं। इन तैयारियों की देखरेख में लगे प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ,नगर विधायक रितेश गुप्ता और एम एल सी जयपाल सिंह व्यस्त ने रामलीला ग्राउंड में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।