मुरादाबाद: बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा महागठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर दिए गए बयान से उनका गठबंधन पर विरोध समझा जा रहा है। जब मुरादाबाद में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में आये कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आज़ाद से इस पर प्रतिक्रिया ली गयी तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सीटें हो हमें सम्मान जनक मिलनी चाहिए। यही नहीं उन्होंने कहा जो महागठबंधन में नहीं है वो कहीं न कहीं भाजपा की मदद कर रहा है। जनता उसकों जबाब देगी। जहां तक सीटों के बंटवारे की बात है सभी दल मिलकर फैसला लेंगे।