30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता ने आजम के बाद अब इन सपा नेताओं से बताया रामपुर को खतरा, बोले बिगाड़ सकते हैं माहौल

मुख्य बातें सपा नेताओं के रामपुर आने पर रोक लगाने की मांग की आई जी से मिले फैसल लाला खान रामपुर का माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 11 Aug 2019, 10:37 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: रामपुर सांसद आजम खान का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। उनके समर्थन में सपा सांसदों और सपा नेताओं के उतरने पर रामपुर के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता फैसल लाला खान ने आज आई जी रमित शर्मा से मुलाक़ात की और बाहरी नेताओं पर रोक लगाने की मांग की। उनके साथ वो किसान भी मौजूद रहे जिन्होंने आजम के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है।

Eid ul Adha बकरीद के लिए पशु खरीदने आए इन लोगों की वीडियो देख आ जायेगी आपको भी हंसी
ये की है शिकायत
आज़म खान के धुरविरोधी माने जाने वाले कांग्रेसी नेता फैसल लाला आज रामपुर से कुछ पीड़ितों के साथ आईजी रेंज मुरादाबाद रमित शर्मा के पास पहुंचे और एक ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी, कि मुरादाबाद संभल और अन्य जनपद के सपा सांसद व नेता रामपुर में आकर आज़म खान के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जो गलत है, अगर आगे भी ऐसा ही होता रहा , तो विरोध में आज़म खान से पीड़ित लोग भी सड़को पर उतर कर इन सपा सांसदों के विरोध मे उतर आएंगे। जिससे रामपुर का माहौल बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। उनकी मांग हैं कि धरना देने वाले सपाई सांसदों को रामपुर से दूर रखा जाए।

सोने के रेट में रिकार्डतोड़ बढ़ोतरी, सराफा बाजार में छा गई वीरानी, भाव सुनकर रह जाएंगे हैरान

दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज
यहां बता दें कि बीते दो महीनों में आज़म खान पर दर्जनों मुकदमे विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज हो चुके हैं। हाल ही मैं उनकी यूनिवर्सिटी से मदरसा आलिया से चोरी गई नायाब किताबो का ज़ख़ीरा बरामद हुआ है, और दूसरे क़ीमती समान की बरामदगी के बाद से मामला तेजी से सुर्खियों में बना हुआ है।