
बड़ी खबर: कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, राज बब्बर मुरादाबाद और ओमवती नगीना से लड़ेंगी चुनाव
मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस कोई कसर बाकि नहीं रख रही। सभी संभावित जीत वाली सीटों पर वो अपने दमदार उम्मीदवार लगातार सामने ला रही है। पत्रिका ने पहले ही मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के लड़ने की खबर डे दी थी। वो आज सच साबित हो गयी। कांग्रेस ने अपनी आज लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें मुरादाबाद से राज बब्बर के साथ ही नगीना सुरक्षित सीट से हाल ही में भाजपा छोड़कर आयीं ओमवती को टिकट दिया है। जिसके बाद विरोधियों में हडकम्प मच गया है।
प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद इस नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
ये जारी हुई लिस्ट
कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने आज कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय से अपने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। जिसमें 21 उम्मीदवारों का नाम है इसमें 16 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश हैं। इसमें मुरादाबाद से राज बब्बर और नगीना से हाल ही कांग्रेस में शामिल हुई ओमवती हैं।
चुनाव से पहले BJP के लिए आई सबसे बुरी खबर, वोट मांगने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री को लोगों ने गाँव से दौड़ाकर भगाया, देखें वीडियो
पिछले सप्ताह आई थी पहली लिस्ट
यहां बता दें कि बीते सप्ताह ही कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की थी। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने राज बब्बर के मुरादाबाद से लड़ने की पहले ही हामी भर दी थी और ये भी संकेत दिए थे कि दूसरी सूची 13 मार्च को जारी होगी।
BIG BREAKING: उर्दू गेट के बाद आजम खान के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवार्इ, चुनाव आयोग जाएंगे आजम, देखें वीडियाे-
कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ एपी सिंह ने बताया कि राज बब्बर जी के चुनाव लड़ने की खबर से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। निश्चित रूप से मुरादाबाद से कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत के अंतर से जीतेगी।
प्रियंका गांधी अचानक इस शख्स से मिलने पहुंची अस्पताल, मुलाकात के बाद सरकार पर बोला हमला
भाजपा के कब्जे में है सीट
यहां बता दें कि वर्तमान में भाजपा के कुंवर सर्वेश सिंह सांसद हैं, उन्होंने 2014 में सपा के डॉ एसटी हसन को हराकर जीत हासिल की थी। जबकि 2009 में कांग्रेस की तरफ से क्रिकेटर अज़हरुद्दीन ने ये सीट जीती थी। इसलिए इस सीट पर लगभग पचास फीसदी मुस्लिम मतदाताओं के समीकरण को कांग्रेस अपने पक्ष में मानकर जीत सुनिश्चित समझ रही है।
Updated on:
13 Mar 2019, 10:09 PM IST
Published on:
13 Mar 2019, 10:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.