असलम खुर्शीद ने बताया कि 11 को देहात विधानसभा के भोजपुर में शाम 4 बजे यात्रा निकाली जाएगी। 12 को कुंदरकी,13 को कांठ,14 को ठाकुरद्वारा व 15 को बिलारी में धन्यवाद यात्रा तय कर दी गई है। खुर्शीद ने बताया कि इस बीच महानगर अध्यक्ष किसी भी दिन नगर विधानसभा में यात्रा निकालेंगे। प्रत्येक यात्रा में जिला इकाई के पदाधिकारी प्रभारी के रूप में मौजूद रहेंगे।