मुरादाबाद: कांग्रेस नेता और अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रिय अध्यक्ष नदीम जावेद पर इस्लामिक सेंटर पर हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी को लेकर आज शहर में अल्पसंख्यक मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की वहीँ इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जब पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुतले फूंकने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से झड़प हो गयी। पुलिस ने बमुश्किल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला कब्जाया। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।