23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहत: मुरादाबाद में डॉक्टरों की मेहनत लायी रंग, कोरोना संक्रमित युवती की दूसरी रिपोर्ट भी आई निगेटिव, आज होगी डिस्चार्ज

Highlights -19 मार्च से जिला अस्पताल के आइसोलेशन में चल रहा था इलाज -आज दूसरी रिपोर्ट भी आयी निगेटिव -अब आइसोलेशन वार्ड से भेज दिया जाएगा घर -सोशल मीडिया पर वीडियो जर कर किया था कोरोना से लड़ने का आह्वान
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 10 Apr 2020, 11:24 AM IST

corona_positive.jpg

मुरादाबाद: कोरोना महामारी से जंग में आज एक बार सूबे के डॉक्टरों ने जीत हासिल की है। जी हां मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव युवती की दूसरी रिपोर्ट भी आज निगेटिव आई है। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमे ने भी राहत की सांस ली है। युवती को आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। पीड़ित युवती फ़्रांस से लौटकर आई थी और जब उसमें कोरोना के लक्षण दिखे थे तो उसे 19 मार्क को अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के इलाज के बाद युवती की सेहत में तेजी से सुधार हुआ। सीएमओ डॉ एम.सी. गर्ग के मुताबिक आज युवती को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फ़िलहाल जनपद में अब कोई नया मरीज कोरोना संक्रमित नहीं है। जबकि एक दर्जन से अधिक की सैम्पल रिपोर्ट आनी है।

Lockdown: सब्जी नहीं लाने पर दंपती में हुआ विवाद, बच्चे बोले— मम्मी ने लगा ली आग
फ्रांस से वापस आयीं थी
कोरोना संक्रमित युवती मारीशा शुक्ला कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की भतीजी भी हैं और फ्रांस से लौटकर आयीं थी। सामान्य लक्षणों के बाद जब सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था तो उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद इलाज शुरू कर आइसोलेशन में भर्ती किया गया। यही नहीं इलाज से खुश मारीशा ने अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी कर सभी को हिम्मत बंधाई थी और डॉक्टरों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया था।

Lockdown के चलते अंतिम संस्कार के बाद नहीं हो पा रहा अस्थियों का विसर्जन, मुरादाबाद में श्मशान घाट हुए फुल

तेजी से हुआ सुधार
सीएमओ डॉ एम.सी गर्ग के मुताबिक जिला अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में पीड़ित की सेहत में तेजी से सुधार हुआ है। अभी युवती को डिस्चार्ज करने के बाद कुछ दिन और एहतियात रखना पड़ेगा। ताकि संक्रमण कहीं दोबारा न हो जाए ।