2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर मोहम्मद शमी बोले- दूसरी शादी में पहली बीवी हसीन जहां को भी दूंगा दावत

पत्नी के खुलासे पर शमी ने दिया टका सा जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 12 Jun 2018, 2:57 PM IST

Shami-Haseen

क्रिकेटर मोहम्मद शमी बोले- दूसरी शादी में पहली बीवी हसीन जहां को भी दूंगा दावत

अमरोहा. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी हसीन जहां ने जहां ईद के बाद शमी की होने वाली दूसरी शादी की बात कहकर सनसनी मचा दी है। वहीं, पत्नी के इस आरोप पर भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चुप रहने के बजाय पत्नी के आरोप पर तुरंत पलटवार किया। शमी ने कहा है कि पहली शादी के कारण ही जिंदगी में कई दिक्कतों का सामना कर रहा हूं। इसके साथ ही मजाकियां लहजे में उन्होंने कहा कि अगर मैं दूसरी शादी करूंगा भी तो हसीन को जरूर बुलाऊंगा। आपको बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर अवैध संबंध, मैच फिक्सिंग और ससुराल उन्हें प्रताड़ित किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने कोलकाता में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर मोहम्मद शमी जिस युवती से करेंगे दूसरी शादी, जानिए हैं कौन वह

तमाम तरह के आरोपों और कोर्ट कचहरी के बाद अब हसीन ने शमी पर एक बार फिर नए आरोप लगाएं हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक हसीन ने कहा कि है कि शमी 4-5 दिन बाद यानी ईद के बाद दूसरी शादी रचाने वाले हैं। इतना ही नहीं, हसीन ने ये भी बताया कि शमी किसके साथ दूसरी शादी करने वाले हैं। हसीन जहां के मुताबिक शमी किसी और से नहीं, बल्कि अपने बड़े भाई की पत्नी की बहन से शादी रचाने वाले हैं और इसी वजह से मुझे पैसे भी ऑफर किए हैं और तलाक की मांग की है।

यह भी पढ़ें-ईद पर होने वाले इस काम का इस्लाम धर्म से नहीं है कोई संबंध

अपनी पत्नी हसीन जहां को लेकर काफी समय से विवादों में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी को बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु की राष्‍ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में हुए फिटनेस टेस्‍ट में शमी फेल हो गए। इसके बाद उन्हें अफगानिस्‍तान टेस्‍ट मैच के लिए सेलेक्ट किए गए टीम में जगह नहीं मिल पाई। दरअसल, अफगानिस्‍तान टेस्‍ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी खिलाड़‍ियों का फिटनेस टेस्‍ट कराने का फैसला किया था। मैच के तीन दिन पहले बेंगलुरु में हुए फिटनेस टेस्‍ट में शमी पास नहीं हो सके। इसके बाद बोर्ड ने उनकी जगह उभरते हुए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अफगानिस्‍तान के खिलाफ होने वाले टेस्‍ट मैच के लिए टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि सैनी दिल्‍ली की ओर से खेलते हैं और रणजी ट्रॉफी (2017-18) के 8 मैचों में सर्वाधिक 34 विकेट्स लिए हैं।