
क्रिकेटर मोहम्मद शमी जिस युवती से करेंगे दूसरी शादी, जानिए हैं कौन वह
अमरोहा. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभी तक शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मारपीट करने का आरोप लगाने वाली हसीन जहां ने इस बार अपने नए खुलासे ने सनसनी मचा दी है। हसीन जहां ने दावा किया है कि शमी ईद के बाद दूसरी शादी करने वाले हैं। यही वजह है कि उन्हें तलाक देना चाहते हैं। हालाकि, हसीन के आरोप पर शमी ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा है, क्या मैं पागल हूं, जो दूसरी शादी करूंगा।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम तरह के आरोपों और कोर्ट कचहरी के बाद अब हसीन ने शमी पर एक बार फिर नए आरोप लगाएं हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक हसीन ने कहा कि है कि शमी 4-5 दिन बाद यानी ईद के बाद दूसरी शादी रचाने वाले हैं। इतना ही नहीं, हसीन ने ये भी बताया कि शमी किसके साथ दूसरी शादी करने वाले हैं। हसीन जहां के मुताबिक शमी किसी और से नहीं, बल्कि अपने बड़े भाई की पत्नी की बहन से शादी रचाने वाले हैं और इसी वजह से मुझे पैसे भी ऑफर किए हैं और तलाक की मांग की है। गौरतलब है कि शमी का बड़ा भाई मोहम्मद हसीब प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसकी ससुराल सम्भल के एक साधारन परिवार में है।
हसीन जहां के इस आरोप पर तेज गेंदबाज शमी भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने भी पत्नी के आरोप पर तुरंत पलटवार किया। शमी ने कहा कि वो पागल नहीं हैं, जो दूसरी शादी के बारे में सोचेंगे। शमी ने कहा है कि पहली शादी के कारण ही जिंदगी में कई दिक्कतों का सामना कर रहा हूं। इसके साथ ही मजाकियां लहजे में उन्होंने कहा कि अगर मैं दूसरी शादी करूंगा भी तो हसीन को जरूर बुलाऊंगा। आपको बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर अवैध संबंध, मैच फिक्सिंग और ससुराल उन्हें प्रताड़ित किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने कोलकाता में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
Published on:
12 Jun 2018, 2:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.