8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा के सीने में गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

जबाबी कार्यवाही में मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को भी मार गिराया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 23 Nov 2018, 10:08 AM IST

moradabad

दरोगा के सीने में गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

अमरोहा: बुधवार रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग दे दौरान बदमाशों ने दरोगा के सीने में गोली मारकर घायल कर दिया था। वहीँ जबाबी कार्यवाही में मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को भी मार गिराया है। मारा गया बदमाश बिजनौर का इंतजाम अली था जो इरशाद गोलिया गिरोह का सदस्य था। उस पर 15 से अधिक मुकदमे थे। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। उधर सीने से गोली निकलने के बाद भी दरोगा की हालत की नाजुक बनी हुई है। उसे आईसीसीयू में रखा गया है।

गुलेल से वार करने वाले इस गैंग का बदमाश पुलिस की गोली का शिकार, 12 घंटे में चार मुठभेड़ में 5 बदमाश घायल- देखें वीडियो

ऐसे हुई मुठभेड़

एसपी अमरोहा विपिन ताडा के मुताबिक दरोगा पवन पाठक साथी सिपाहियों के साथ कोतवाली के पीछे चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो लोगों को रोकने पर उन्होंने दरोगा के सीने में गोली मारी और भागने लगे। एकाएक फायरिंग में पुलिस में भी हडकंप मच गया। साथी सिपाहियों ने पहले घायल दरोगा को अस्पताल भिजवाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर कई टीमों ने घेराबंदी की और बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली से इंतजाम अली की मौत हो गयी। जबकि एक साथी फरार होने में सफल रहा।

अखिलेश यादव चाचा रामगोपाल यादव का टिकट काटकर इस मुस्लिम सांसद को देंगे इस लोकसभा से टिकट

दरोगा की हालत नाजुक

पुलिस ने गुरूवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद बदमाश के शव को परिजनों को सौंप दिया है। जबकि उधर मुरादाबाद के निजी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गयी है। लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है।