मुरादाबाद: बीते 24 घंटे से अधिक समय से जारी मूसलाधार बारिश और ओलों से जहां एकाएक ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीँ इस बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गेहूं-लाह्टे के साथ ही आलू और गन्ने की खड़ी फसल भी ढह गयी है। किसानों के चेहरे मुरझा गये हैं। उन्हें ऊपर वाले ने तो निराश कर दिया है अबव उनकी निगाहें योगी सरकार से हैं। जिसमें उन्होंने राहत की उम्मीद लगाईं है।