
मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत में दबंगों द्वारा भाजपा नेता और उनके परिवार को पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लाठी-डंडों से लैस होकर भाजपा नेता परिवार को पीटा गया है। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पीड़ित भाजपा नेता ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मारपीट के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कांस्टेबल पत्नी की हत्या के आरोपी सिपाही ने दबिश देने पहुंची दिल्ली पुलिस के सामने खुद को गोली से उड़ाया, जानिए पूरा मामला
ये है मामला
थाना क्षेत्र की दुर्गा नगर कालोनी निवासी छोटेलाल सैनी मंडी में आढ़त लगाता है, तीन मई की शाम को वो आढ़त से घर लौट रहा था, तभी मोहल्ले के ही अंकित, उसका भाई अतुल, मां उषा देवी और हरपाल ने लाठी डंडों से लैस होकर उस पर हमला कर दिया। छोटेलाल के मुताबिक उनकी और उस परिवार में पहले भी मारपीट हो चुकी थी। जिस कारण रंजिश चली आ रही थी। यही नहीं उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। घटना के बाद परिवार भी सहमा हुआ है। मारपीट करने वाला परिवार दबंग बताया जा रहा है।
यूपी में मिल रही दिल्ली से बेहद सस्ती शराब और बीयर, देखें प्रमुख ब्रांड की रेट लिस्ट और अंतर
जल्द होगी गिरफ्तारी
उधर पुलिस ने इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है, इंस्पेक्टर मझोला के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Published on:
06 May 2020 11:08 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
