मुरादाबाद: दो दिन पहले ही जनपद में कोरोना संक्रमित युवती के ठीक होने के बाद प्रशासन ने चैन की सांस ली ही थी कि आज दोपहर एक और युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। युवक दिल्ली यूनिवर्सिटी में एम.ए. प्रथम वर्ष का छात्र है और मोबाइल सीडीआर लोकेशन से उसकी मौजूदगी निजामुद्दीन में दिखी थी। जिसके बाद उसे आठ अप्रैल को एमआईटी कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया था। 9 अप्रैल को सैम्पल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे।जिसमें आज आठ लोगों की रिपोर्ट आई है।उसमें युवक को छोड़ बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के परिजनों के सैम्पल लेने के लिए रवाना हो गयी है और उसके सम्पर्क में आए लोगों के भी सैम्पल लिए जायेंगे। इसके साथ ही उस इलाके को हॉट स्पॉट के रूप में सील कर लोगों का चेकअप होगा।