26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी की इस बड़ी योजना को लेकर गंभीर नहीं हैं अधिकारी, डीएम ने चेताया

उज्ज्वला योजना में गैस एजेंसियों द्वारा कनेक्शन देने में की जा रही देरी पर डीएम राकेश कुमार सिंह ने नारजगी जताई और जल्द कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 30 Aug 2018, 7:15 PM IST

moradabad

पीएम मोदी की इस बड़ी योजना को लेकर गंभीर नहीं हैं अधिकारी, डीएम ने चेताया

मुरादाबाद: पीएम मोदी की जन आकांक्षाओं से जुडी योजना पर जिम्मेदार लोगों को गंभीरता से न लेना महंगा पड़ सकता है। जी हां आज उज्ज्वला योजना में गैस एजेंसियों द्वारा कनेक्शन देने में की जा रही देरी पर डीएम राकेश कुमार सिंह ने नारजगी जताई और जल्द आवेदन क्लियर कर पात्रों को कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना में लापरवाही पर कार्यवाही की भी चेतावनी दी है। डीएम आज उज्ज्वला और सौभाग्य योजना की समीक्षा कर रहे थे।

शिवपाल की पार्टी को BJP की साजिश बताने पर भाजपा नेता के इस सवाल से तिलमिला सकते हैं अखिलेश

महत्वाकांक्षी है योजना

डीएम ने कहा कि सौभाग्य एवं उज्जवला योजना की मुख्य सचिव द्वारा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जा रही है और यह सरकार की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने सभी गैस एजेन्सी के स्वामियों को निर्देष दिये कि क्लीयर आवेदन पर तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराकर उसकी सूचना नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि कोई भी अनुसूचित जाति का पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। सोमवर से पहले सभी पात्र व्यक्तियों एवं क्लीयर आवेदन पत्रों का गैस कनेक्षन जारी करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद में 45 प्रतिशत इस योजना में कार्य होने पर अभियान चलाकर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

जन्माष्टमी पर घर लाएं बांसुरी, फिर देखें अपने जीवन में ये चमत्कार

जल्द दें कनेक्शन

डीएम ने एजेन्सी स्वामियों से कहा कि जो आवेदन आप द्वारा कंपनी को भेजे गये हैं और किसी कमी की वजह से उन्हें क्लीयर नहीं किया है तो कमी पूरी कर गैस आवेदन ठीक कराकर गैस कनेक्शन देना सुनिश्चित करें। यही नहीं उन्होंने तय लक्ष्य को पूरा न करने पर कार्यवाही की भी बात कही है। बोले इन योजनाओं में कोताही नहीं चलेगी।

सड़क से गुजर रही चलती कार अचानक धू-धूकर जलने लगी, इसके बाद का नजारा देख दहल गए लोग

इतने हुए हैं आवेदन

यहां बता दें कि जनपद में 2 लाख 24 हजार आवेदकों द्वारा इस योजना के अन्र्तगत आवेदन किये गये हैं जिनमें 1 लाख 47 हजार का कनेक्शन स्वीकृत हो गए है। 20 हजार क्लीयर आवेदन धारकों को जिलाधिकारी ने गैस एजेन्सी स्वामियों को अबिलम्ब कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिये।