संभल : जनपद में अभी वाणिज्य कर कमिशनर को चेकिंग के दौरान पीटने और उनकी गाड़ी में आग लगाने का मामला सुलझा भी नहीं था कि गगुरूवार रात एआरटीओ को कुचलने का प्रयास किया गया। एआरटीओ अपनी टीम के साथ देर रात ओवर लोड वाहनों की चेकिंग कर रहीं थी। जब एक ओवर लोड ट्रक को रोकने का इशारा किया गया तो उसने स्पीड बढ़ा दी,जिस पर एआरतीओ के ड्राईवर ने सूझबूझ से गाड़ी हटाई। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गयी। लेकिन ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जबकि चेकिंग के दौरान दो ट्रकों का चालान किया गया है।