मौलाना रईस अशर्फी ने बताया कि इस्लामिक सिद्धांत के मुताबिक जो जानवर हलाल हैं सिर्फ उन्ही की कुर्बानी देनी है। सिर्फ चार पैर वाले जानवरों की कुर्बानी क़ुबूल है। इनमें बकरा,भेड़,ऊंट,भैंस आदि। लेकिन पिछले कुछ सालों में कई पशुओं पर कुर्बानी देने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। खासकर गौ वंशीय पशुओं पर। योगी सरकार ने पूरी तरह गाय और बैल की कुर्बानी प्रतिबंधित कर दी है। यही नहीं ऊंट को लेकर भी कुर्बानी न करने की सलाह दी गयी है। जिस पर मौलाना रईस अशर्फी के मुताबिक अगर हमारी सरकार जिस चीज को मनाही कर रही है उसकी कुर्बानी नहीं देनी चाहिए।