
योग कर रहे थे लोग, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि भाजपा विधायकों के भी उड़ गए होश
मुजफ्फरनगर। योग की महत्ता को समझते हुए पूरी दुनिया आज चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में भी जिला प्रशासन द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में योगा अभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के सांसद विधायक व पूर्व विधायकों सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों के साथ-साथ जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विश्व योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम स्थल पर भारी अनियमितता देखने को मिली सबसे बड़ी खामी ये रही कि पब्लिक को 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाले अधिकारियों और सत्ताधारी नेताओं के कार्यक्रम में बत्ती गुल होने के कारण योगाभ्यास में रुकावट आयी। कार्यक्रम समापन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायकों ने इसे भारी अनियमितता बताया। दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया अंतरराष्ट्रीय स्तर के चौथे योगाभ्यास कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं से लेकर बुजुर्गो तक कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक हजारों लोग शामिल हुए।
साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी सांसद संजीव बालियान सहित बीजेपी विधायक कपिल देव व उमेश मलिक ने भी योग किया और स्वास्थ्य लाभ उठाया। इस योग कार्यक्रम में समाजसेवी स्कूली छात्र-छात्राओं व जिले के तमाम आलाअधिकारियों ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद संजीव बालियान ने बताया कि आज योग दिवस को 4 साल हो गए हैं। बड़ी खुशी की बात है कि जब योग दिवस घोषित हुआ तो ये केवल भारत में था।
आज ये पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। योग हिंदुस्तान में तो क्रांति का रूप ले चुका है, जिस तरह हर शहर व कस्बे में मनाया जा रहा है। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि विश्वस्तरीय इस कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में भारी अनियमितताओं का बोलबाला रहा। सबसे बड़ी अनियमितता विद्युत विभाग की रही, जिस कार्यक्रम में जनता को 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाले जनप्रतिनिधि व जनपद के जिम्मेदार अधिकारी हों।
उस कार्यक्रम में अगर बत्ती गुल हो जाए तो इसे क्या कहेंगे। उसके बाद जनरेटर भी काफी देर बाद स्टार्ट किया गया। इस बीच योगाभ्यास करने आए लोग उठ-उठ कर स्टेडियम से बाहर जाने लगे। काफी समय बाद जनरेटर चलने के उपरांत फिर से कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सदर सीट से विधायक कपिल देव अग्रवाल और बुढ़ाना से विधायक उमेश मलिक ने इसे घोर अनियमितता करार दिया।
Published on:
21 Jun 2018, 2:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.