9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलित महिला प्रधान बोली मुझे बनाने दिया जाए सीएम के लिए खाना

महिला प्रधान ने ये कहकर अधिकारीयों के होश उड़ा दिए हैं कि योगी हमारे यहां मेहमान बनकर आ रहे हैंतो मैं उन्हें अपने हाथ से खाना बनाकर खिलायूंगी।

2 min read
Google source verification
moradabad

अमरोहा: सूबे का हाल जाने निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब गांवों में रात्रि चौपाल के साथ ही दलितों के घर भोजन भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे 26 अप्रैल गुरूवार को अमरोहा पहुंच रहे हैं। यहां वे चौपाल के साथ ही दलित महिला प्रधान के यहां भोजन करेंगे,लेकिन महिला प्रधान ने ये कहकर अधिकारीयों के होश उड़ा दिए हैं कि जब सीएम योगी हमारे यहां मेहमान बनकर आ रहे हैं,तो मैं खुद उन्हें अपने हाथ से खाना बनाकर खिलायूंगी। लेकिन अधिकारीयों के मुताबिक आज शाम तक सीएम का रसोइया आएगा वाही खाना बनाएगा।

अजब—गजब: एसी लगवाने के लिए पत्नी पहुंची कोर्ट तो पति को सुनाया गया यह आदेश

सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें वेस्ट यूपी की प्रमुख खबरें

अपने हाथ का खाना खिलाना चाहती है महिला प्रधान

ग्राम मेहंदीपुर की प्रधान प्रियंका देवी का कहना है कि मुख्यमंत्री हमारे मेहमान है, और वह हमारे घर आ रहे है। इसलिये खाना भी हमको बनाने दिया जाए। प्रियंका देवी का कहना है कि मुझको पता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को खाने में परमल, लौकी की सब्जी, ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा उनका इरादा मूंग मसूर की दाल भी खुद बनाकर खिलाना चाहती है। प्रधान पति गजेंद्र सिंह के अनुसार अधिकारी कह रहे हैं कि रसोइया आकर खाना बनाएगा। सीएम उनके घर केवल खाना खाएंगे।

शुगर मिल के यार्ड में खड़े ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला

नवविवाहिता ने प्रेमी को बुलाया आैर फिर पंचायत ने करा दिया ये काम

आज शाम तय होगा मीनू

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के ओएसडी सैदनगली निवासी अभिषेक कौशिक के देर शाम सैदनगली पहुंचने पर खाने का मेन्यू जारी होगा। फिलहाल प्रधान के घर रोज के इस्तेमाल में आने वाले स्टील के बर्तनों की ही साफ सफाई की जा रही है।

अब फेसबुक यूजर्स को लेकर आया यह फतवा, देवंबदी आलिम ने लगाई मोहर

7वीं क्लास की छात्रा से टीचर ने कहा कुछ ऐसा कि पुलिस के पास पहुंच गए परिजन

ऐसी रहेगी सीएम योगी की चौपाल

वहीँ उधर भाजपा के जिला मंत्री अभिनव कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चौपाल राधा स्वामी सत्संग आश्रम सैदनगली में लगेगी। जिसके लिए स्थानीय अधिकारीयों के साथ सारी तैयारी कर ली गयी है। एसडीओ अरविंद नागर ने बताया कि चौपाल स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए जरनेटर की व्यवस्था की गयी है। चौपाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूंढे पर बैठेंगे उनके सामने एक मेज रखी जायेगी। जबकि उनके दोनों तरफ अधिकारी और मीडिया के लोगो का बैठने का इंतज़ाम किया गया है। मुख्यमंत्री के सामने जमीन पर जनता बैठकर अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग