2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तरबूज और लीची खाते ही एक ही परिवार के 15 लोगों की हालत बिगड़ी

रोजा अफ्तारी के बाद एक ही परिवार के 15 लोगो फ़ूड पोइजनिंग के शिकार हो गए और उल्टी दस्त के साथ बुखार की शिकायत की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 4 Jun 2018, 8:05 AM IST

moradabad

तरबूज और लीची खाते ही एक ही परिवार के 15 लोगों की हालत बिगड़ी

मुरादाबाद: जनपद के बिलारी तहसील के गांव इब्राहीमपुर में रविवार देर शाम उस समय हडकंप मच गया। जब रोजा अफ्तारी के बाद एक ही परिवार के 15 लोगो फ़ूड पोइजनिंग के शिकार हो गए और उल्टी दस्त के साथ बुखार की शिकायत की । परिवार को फ़ूड पोइजनिंग की खबर से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्थानीय प्रशासन में भी हडकंप मच गया। आनन फानन में सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करता गया है। जहां सभी की हालत स्थित बनी हुई है। डाक्टरों के मुताबिक सभी अब खतरे से बाहर हैं।

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर दो मासूम भाइयों की मौत, माता-पिता भी घायल, जमकर हुआ बवाल

तरबूज,लीची ,शिकंजी बनी जानलेवा

बिलारी तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर इब्राहिमपुर निवासी मोहम्मद अकरम ने रोजा अफ्तारी के लिए घर में तरबूज लीची एवं शिकंजी की व्यवस्था की जो थी। रोजा अफ्तारी के समय परिवार के सभी सदस्यों ने शिकंजी पी फिर तरबूज भी खाया। सबसे पहले अकरम ने तरबूज खा कर रोजा अफ्तारी की उसके बाद परिजनों ने भी इन्हीं चीजों का सेवन किया जिसके तुरंत बाद एक-एक कर सभी को उल्टियां एवं दस्त होने लगी। पहले तो स्थानीय स्तर पर सभी को दिखया गया लेकिन हालत बिगडती देख सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले आई।

कैराना लोकसभा उपचुनाव में जिस सीट से बेटा बना विधायक उसी पर हार गईं तबस्सुम हसन

इनकी बिगड़ी हालत

अकरम के साथ ही मशवरी,असलम,सलमा,बब्बो,कराना,नेहा,नासिरा,शिफा,अमरीन,अयान,फैजान,और इल्मा अस्पताल में भर्ती हैं। सरकारी अस्पताल के डाक्टर गौरव ने बताया कि इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है। फ़िलहाल सभी को अभी अस्पताल में ही भर्ती किया गया है। वहीँ उधर स्वास्थ्य विभाग ने खाए गये पदार्थ के नमूने भी लिए हैं।

दिन में मंदिर जाते थे पूजा करने आैर रात को करते थे ये काम

समय पर मिली स्वास्थ्य मदद

यहां बता दें कि समय से सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गयी और सभी को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल गया। वरना हादसा बड़ा भी हो सकता है। इससे पहले भी कई और जगह भी रोजा इफ्तार के बाद फ़ूड पोइजनिंग की खबरें आ चुकी हैं। वहीँ डाक्टरों के मुताबिक लगातार खाली के पेट रहने के बाद सीधे तरबूज खाने से भी हालत बिगड़ सकती है या फिर तरबूज में कुछ खराबी भी हो सकती है। नमूने भर लिए गए हैं,जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।