28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो सहेलियों के बीच सड़क पर चलने लगे लात-घूंसे, जानिए क्या है पूरा मामला

Highlights कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास की घटना रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट दोनों ने पुलिस कार्रवाई से किया इनकार

less than 1 minute read
Google source verification
female_friend.jpg

मुरादाबाद: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज रोड पर उस समय हंगामा हो गया, जब दो महिलाएं दोस्त आपस में मारपीट करने लगीं। जिसे देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी। महिलाओं के बीच मारपीट होने से हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अलग किया और कोतवाली ले आई। जहां दोनों में रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंअयोध्या फैसला आने से पहले बागपत पुलिस ने थामे ये बड़े हथियार, पुलिसकर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंग

ये है मामला

शहर के करुला निवासी रुखसार की तीन महीने पहले ही मोहल्ले की ही सलमा से दोस्ती हुई थी। रुखसार के मुताबिक उसने जरुरत पर तीन हजार रुपये उधार लिए थे। जिसमें से एक हजार रूपए लौटा दिए। लेकिन आज अचानक पांच हजार रूपए मांगने लगी। जिस कारण दोनों में बीच सड़क पर ही मारपीट हो गयी। यही नहीं दोनों एक ही ई रिक्शा से वापस घर जा रहीं थीं।

यह भी पढ़ें Rampur CRPF Attack: कोर्ट में सुनवाई पूरी, दो आरोपी बरी, कोर्ट शनिवार को सुनाएगी फैसला

दोनों ने कार्रवाई से किया इनकार

जब पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई तो दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। वहीँ बीच सड़क दो सहेलियों के बीच इस तरह हुई मारपीट से हर कोई हैरान था।