
सपा विधायक कमाल अख्तर का 'होटल-बार' सील
Former minister Kamal Akhtar hotel-bar sealed in Moradabad: मुरादाबाद नगर निगम ने बुधवार को सपा विधायक कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर की दो प्रॉपर्टी को सील कर दिया। इनमें शहर का मशहूर मैरिज हॉल 'व्हाइट हाउस' और 'गजल बार' शामिल हैं। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों प्रॉपर्टी पर नोटिस चस्पा किया और सीलिंग की कार्रवाई पूरी की।
बता दें कि सपा विधायक कमाल अख्तर ने कुछ समय पहले मुरादाबाद नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विधानसभा में मुद्दा उठाया था। अब उनके ही परिवार की प्रॉपर्टी सील किए जाने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कमाल अख्तर वर्तमान में कांठ विधानसभा से सपा विधायक हैं, जबकि उनकी पत्नी हुमैरा अख्तर अमरोहा जिले के उझारी से नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
नगर निगम की इस सख्ती के पीछे क्या कारण हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह कार्रवाई किसी बड़े विवाद का हिस्सा हो सकती है। अब देखना होगा कि कमाल अख्तर या उनकी पत्नी इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या वे इस फैसले को चुनौती देंगे।
Updated on:
26 Mar 2025 02:26 pm
Published on:
26 Mar 2025 02:26 pm
