मुरादाबाद: जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें रेप के बाद युवती की हत्या इसलिए कर दी गयी क्यूंकि पीड़िता ने परिजनों से शिकायत करने के साथ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी ने घर में घुसकर उस समय उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी जब उस वक्त घर में कोई नहीं था। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।