मुरादाबाद: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं पर स्थानीय सीएमओ और अधीनस्थ अधिकारीयों का अब नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सीएमओ की कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर सभी एसीएमओ और सीएमओ कार्यालय का स्टाफ तालाबंदी कर धरने पर बैठा है। जो आज तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों अधिकारीयों से बात करने पहुंची एडी हेल्थ डॉ जगरानी ने भी सीएमओ की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। वहीँ आज नगर निगम कर्मचारी संघ भी डाक्टर्स और स्टाफ के साथ समर्थन में कूद गया है। सफाई कर्मियों के नेता ओमीलाल वाल्मीकि ने कहा कि अगर आज शाम तक सीएमओ को नहीं हटाया जाता तो कल से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जायेगी। इस ऐलान के बाद स्थानीय प्रशासन की बेचैनी बढ़ गयी है।