
मुरादाबाद। यूं तो आज हम उस समाज में रहते हैं जहां सभी लोग पढ़े लिखे हैं। लेकिन अभी भी दहेज का कलंक है कि मिटने का नाम ही नहीं ले रहा। जिसके चलते आए दिन बेटियों के पिता को दजेह की मांग को पूरा करने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ता है। वहीं कई बार लड़कों वालों की मांग पूरी नहीं होने पर बारात ही वापस लौट जाती है।
ऐसा ही एक मामला अमरोहा का सामने आया है। जहां दूल्हा पक्ष ने शादी से दो दिन पहले ही दहेज की मांग की और वह पूरी नहीं होने पर बारात ही लेकर नहीं आए। जिसके बाद युवती अपने माता-पिता के साथ गुरुवार को पुलिस अधिक्षक से मिली और इसकी जानकारी दी। जिसपर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, जिले के डिडौली कोतवाली के गांव पलौला में रहने वाले एक किसान ने अपनी बेटी की शादी रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर तुगलकाबाद निवासी किसान के बेटे से तय की थी। वहीं लड़की पक्ष ने शादी के लिए सभी तैयारियां कर ली थी। शादी के कार्ड भी रिश्तेदारों में बांट दिए गए थे और 17 अप्रैल को बारात आनी थी।
यह भी पढ़ें : बुआ ने भतीजी के साथ किया ऐसा काम कि सुनकर रिश्ता भी हो जाएगा शर्मसार
लेकिन दूल्हा पक्ष ने शादी से दो दिन पहले ही दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग कर दी। वहीं मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी भी दी। लड़की वाले इस मांग को पूरा न कर सके। कई बार गुजारिश करने के बाद भी लड़के वाले बारात नहीं लाए।
Published on:
21 Apr 2018, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.