script

बड़ी खबर: गुजरात के इस नेता ने यूपी में आकर मोदी और भाजपा को हारने के लिए बताया ये मन्त्र

locationमुरादाबादPublished: Nov 15, 2018 09:21:06 am

Submitted by:

jai prakash

कल्कि महोत्सव में जहां कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, हार्दिक पटेल और शिवपाल सिंह यादव के साथ ही तारिक अनवर ने भी शिरकत की।

moradabad

बड़ी खबर: गुजरात के इस नेता ने यूपी में आकर मोदी और भाजपा को हारने के लिए बताया ये मन्त्र

सम्भल: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्षी नेताओं की गोलबंदी शुरू हो गयी है। जिसमें वे अभी से भाजपा के खिलाफ रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। कुछ यही नजर आया जनपद में शुरू हुए कल्कि महोत्सव में जहां कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, हार्दिक पटेल और शिवपाल सिंह यादव के साथ ही तारिक अनवर ने भी शिरकत की। पत्रकारों से बातचीत में हार्दिक पटेल ने कहा कि अभी तक उनका आन्दोलन गुजरात या राजस्थान तक दीखता था लेकिन अब जल्द ही उत्तर प्रदेश में उनका केंद्र बनेगा। क्यूंकि बिना उत्तर प्रदेश के देश में माहौल नहीं बन सकता। वहीँ राममंदिर पर कहा कि ये कभी राम मंदिर नहीं बनवायेंगे।

Big Breaking- कैराना उपचुनाव में गड़बड़ी होने की वजह से पहले हटाए गए थे डीएम, अब फाैरन बदले गए यह एसपी

यहां से बनती है केंद्र सरकार

इसके साथ ही हार्दिक पटेल ने कहा कि दुश्मनों से लड़ने के लिए सबको साथ आने की जरूरत है। यदि हम अलग हुए तो वह फिर से मजबूत होंगे जो हमें नहीं करने देना है। उत्तर प्रदेश देश के राजनीति की धुरी है और यहीं से केंद्र सरकार तय होती है। उत्तर प्रदेश ही देश की दिशा व दशा तय करने में सक्षम है। हमने भी लखनऊ को ही अपना केंद्र बिंदु बनाया है।

अगले तीन दिन मौसम में आने जा रहा ये बदलाव, जरा रखें अपना ख्याल

बेरोजगारी यूपी में ज्यादा

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी ज्यादा है। रोजगार का अभाव है युवा भटक रहे हैं। इन्हें सहेजने का काम हम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम मंदिर भाजपा का मुददा है जो उसका वोट बैंक है। गुजरात के हर घर हर गांव में राम मंदिर है और अयोध्या जहां भगवान राम का जन्म हुआ वहां मंदिर नहीं बना। यह मामला भाजपा जान बूझकर उछालती है।

दो करोड़ की डकैती से उत्तर प्रदेश पुलिस के उड़े होश, VIDEO में देखें पूरा नजारा

मुद्दे से भटकाती है भाजपा

सीबीआइ, राफेल, आरबीआइ जैसे मुददे से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर उछाला जाता है। आज भाजपा व आरएसएस देश का माहौल खराब कर रही है। जो इन्हें शोभा नहीं देता है। आज सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने लिए ही जगहों का नाम बदल रही है। इससे देश यदि सोने की चिड़िया बन जाए तो देश के 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों का नाम ही राम कर दिया जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो