दरअसल, यह मामला मझोला थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव का है। जहां रहने वाले एक युवक की पहली शादी 2009 में हुई थी। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद युवक के प्रेम संबंध पड़ोस में ही रहने वाली एक शादीशुदा महिला से हो गए। इसके बाद वह महिला साढ़े चार लाख रुपए लेकर पति के घर से प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। दोनों पहले से शादीशुदा होते हुए भी कोर्ट में दूसरी शादी कर ली। इसके बाद युवक पहली पत्नी को समझा-बुझाकर दूसरी पत्नी को घर ले आया। इसका कुछ दिन पहले ही पहली पत्नी ने विरोध कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंच गया। दोनों पत्नियों ने अपना हक जताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले को नारी उत्थान केंद्र काे सौंप दिया।