5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार में नए साल का जश्न पड़ा महंगा पहुंच गए सलाखों के पीछे

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान तो आई शामत सड़क किनारे कार में नए साल का जश्न मनाते कई दबोचे पुलिस की सख्ती के कारण नहीं हो पाया हुड़दंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 1 Jan 2021, 12:25 PM IST

,

New Year 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने कार को ही मयखाना बना डाला। 31 दिसंबर की रात नए साल ( New Year ) का जश्न कार में मनाने वालों के लिए काफी भारी पड़ा। यहां कुछ लोगों की 31 दिसंबर की रात थाने में कटी तो कुछ भारी भरकम जुर्माना देकर छूटे।

यह भी पढ़ें: घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण, खुद को पुलिस से घिरा देख हाईवे पर फेंक फरार हुए बदमाश

कार में जाम टकरा रहे लोगों पर पुलिस कहर बनकर टूटी। पुलिस की सख्ती के आगे महानगर में कोई हुड़दंग नहीं कर पाया। पुसिल से जब चेकिंग अभियान चलाया तो ऐसे लोगों की शामत आ गई। शाम से सड़कों पर उतरी पुलिस देर रात तक महानगर की सड़कों पर पूरी तरह से मुस्तैद रही। कार में शराब पीते कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इन लोगों से पास से भारी मात्रा में शराब भी बरामद हुई। लालकुर्ती थाना पुलिस ने बाउंड्री रोड पर कार सड़क के किनारे लगाकर शराब पीते दर्जनों लोगों को पकड़ा। इसी तरह से कैंट के कई इलाकों में पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें: 2020 जाते-जाते ले गया 6 लोगों की जिंदगी, किसी ने तनाव में तो किसी ने नशे में मौत को लगाया गले

सभी लोग नए साल का वेलकम करने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। साल 2020 कोरोना संक्रमण की वजह से भले ही चुनौतियों भरा रहा हो लेकिन फिर भी हम नए साल के स्वागत में बाहें फैलाए खड़े रहे। नए साल का जश्न मनाने और नए सिरे से उत्साह के साथ इसका स्वागत करने के लिए मेरठवासियों के दिल में एक अलग खुशी दिखाई दी। वैसे तो कोरोना के चलते लोग अपने घरों में ही न्यू ईयर का जश्न मनाते नजर आए लेकिन जो लोग बाहर जाना पसंद करते हैं उनके लिए होटलों और रेस्टोरेंट में विशेष व्यवस्था की गई थी।