नोएडा/आगरा। 2020 जाते-जाते भी गौतमबुद्ध नगर और आगरा में कई परिवारों में अंधेरा कर गया। कारण, वर्ष के अंतिम दिन छह लोगों ने सुसाइड कर लिया। वहीं अगर गौतमबुद्ध नगर की करें तो 2020 में 400 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है। यह आंकड़ा लॉकडाउन के दौरान तेजी से बढ़ा। इनमें ज्यादातर मामले तनाव के कारण सुसाइड करने के हैं। जिसके चलते प्रशासन द्वारा मनोचिकित्सक की भी सुविधा लोगों को मुहैया कराई गई, ताकि सुसाइड के मामलों को रोका जा सके।