6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की माैत 14 घायल 8 गंभीर

नए साल पर दिन निकलते ही उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर से डबल डेकर बस टकरा गई। इस दुर्घटना में करीब 14 यात्री घायल हाे गए। इन्हे किसी तरह बस के शीशे ताेड़कर बाहर निकाला गया। 3 की माैके पर ही माैत हाे गई एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम ताेड़ दिया। आठ की हालत नाजुक बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 1 Jan 2021, 1:02 PM IST

bus-3.jpg

दुर्घटना के बाद बस में फंसे यात्रियों काे शीशा ताेड़कर निकालते भाजपा नेता और राहगीर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

उन्नाव (Unnao) नए साल ( New Year ) पर दिन निकलते ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे ( Agra Lucknow Expressway ) पर भीषण दुर्घटना ( road accident ) हाे गई। लखनऊ ( Lucknow ) से दिल्ली ( delhi ) जा रही डबल डेकर ( वॉल्वो ) बस हाइवे पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त कैंटर से में घुस गई। टक्कर इतनी जाेरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गया और करीब 14 यात्री बुरी तरह से जख्मी हाे गए। इनमें से चार की माैत हाे गई। राहगीरों ने शीशे ताेड़कर करीब दाे घंटे की लंबी मशक्कत के बाद घायलों काे किसी तरह बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: IAS की तैयारी कर रहे छात्र की पुलिस काे चेतावनी, बाेला सुशांत सिंह की तरह फांसी लगा लूंगा

यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई। बिहार के जिला अररिया से डबल डेकर वॉल्वो बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस पूरी तरह से भरी हुई थी। सुबह जब यह बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले में पहुंची ताे यहां पहले से हाइवे पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त कैंटर से बस की टक्कर हाे गई। खड़े कैंटर में बस टकराई ताे जाेरदार धमाका हुआ। दुर्घटना हाेते ही चीखपुकार मच गई। दुर्घटना के करीब पांच मिनट बाद राहगीराें ने किसी तरह घायलों काे निकालने की काेशिश शुरू की।

यह भी पढ़ें: साल के अंतिम दिन मसूरी से भी ठंडा रहा सहारनपुर, शून्य डिग्री पर पहुंचा पारा

इसी रास्ते से जा रहे उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयाेग दर्जा प्राप्त मंत्री ( bjp leader ) जसवंत सिंह सैनी ने भी दुर्घटना काे देखकर अपनी गाड़ी रुकवा ली और राहगीराें की मदद से बस के शीशे ताेड़कर घायलों काे बाहर निकलवाया। इस दाैरान राहगीराें का एक दल हाइवे पर खड़ा रहा जिसने पीछे से तेज गति से आ रहे वाहनाें काे रुकवाया वर्ना ताे सीरियल दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। जसवंत सिंह सैनी ने बताया कि हालात बेहद खराब थे। बस पूरी तरह से कैंटर में घुसी हुई थी।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचे अपराधी ने कहा पुलिस की गाेली से डर लगता है अब नहीं करूंगा अपराध, देखें वीडियो

करीब 9 लाेगाें काे दाे घंटे में राहगीराें के साथ मिलकर बाहर निकाल पाए। इनमें से तीन की माैत हाे चुकी थी। उन्हाेंने आशंका जताई कि जिन 9 लाेगाें काे उनके सामने बाहर निकाला गया उनमें से करीब चार की सांसे नहीं चल रही थी। दुर्घटना के करीब दाे घंटे बाद मदद माैके पर पहुंची और घायलाें काे अस्पताल भिजवाने का सिलसिला शुरु हुआ। इस तरह गंभीर रूप से घायल कुल 14 यात्रियों के अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से चार की माैत हाे गई और आठ की हालत नाजुक बनी हुई थी। घायलों काे निकलवाने में सहारनपुर के पूर्व जिला जिला महामंत्री ( भाजपा ) प्रमाेद काैशिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुर्जर और सभासद संदीप सैनी ने भी सहयाेग किया।