पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता अमित जानी की तलाश में पुलिस का नाेएडा स्थित उसके फ्लैट में दबिश देने का मामला तूल पकड़ रहा है। इसी फ्लैट में रहकर आईएएस ( IAS ) की तैयारी कर रहे गाेरखपुर के छात्र ने पुलिस की इस कार्रवाई से क्षुब्ध हाेकर थाना प्रभारी ( Meerut Police ) के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कराए जाने की मांग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। अब छात्र ने कहा है कि अगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया ताे वह सुशांत सिंह की तरह फांसी लगा लेगा।