3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी कर रही थी फोन पर किसी से बात, पति ने कर डाला ये काम

पति ने अपनी पत्नी को ईंट से कुचल कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 22 Jun 2018, 3:45 PM IST

moradabad

पत्नी कर रही थी फोन पर किसी से बात, पति ने कर डाला ये काम

मुरादाबाद:शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय हडकंप मच गया। जब एक पति ने अपनी पत्नी को ईंट से कुचल कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे पत्नी के किसी से अवैध सम्बन्धों को लेकर नारजगी बताई जा रही है। उधर आरोपी पति ने भी अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में हर कोई हैरान है।

रोते चार बच्चों के सामने मां ने अपने चाचा के साथ... जानकर सब लोग हुए हैरान
इस बात पर हुआ नाराज

जानकारी के मुताबिक संभल के नूर सराय निवासी बॉबी अपनी पत्नी अनीता और दो बच्चों उमंग और देवेश के साथ शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में नवाबपुरा में हरपाल के मकान में किराए पर रह रहा था। बॉबी राजमिस्त्री का काम करता था। आरोपी पति बॉबी के मुताबिक आज सुबह दोनों अपने घर में सो रहे थे। तभी तक़रीबन पांच बजे पत्नी अनीता टॉयलेट में गयी। जब काफी देर तक नहीं आई तो पीछे पीछे पति बॉबी भी गया। उसे वहां पत्नी की किसी से फोन पर बात करते हुए आवाज सुनाई दी। जब उसने पुछा तो कौन है। बस इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई बढ़ी। इसके बाद उसने ईंट से कुचल कुचल कर पत्नी अनीता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यूपी के इस जिले में डॉक्टरों को देखकर डरने लगे हैं लोग, बुलाने पर भी नहीं निकलते हैं घर से बाहर

अस्पताल में तोडा दम

सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। गम्भीर रूप से घायल अनिता को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी पति ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया है।

लोकसभा चुनाव से पहले इस बसपा नेता ने समर्थकों सहित थामा सपा का दामन, मची खलबली

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र में पति द्वारा अपनी पत्नी की पीट पीट कर हत्या की गयी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

निर्जला एकादशी 2018: भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

बच्चों के भविष्य पर संकट

वहीँ उधर इस घटना से दोनों बच्चे और बाकि परिवार बेहद सदमे में है। क्यूंकि मां की हत्या पिता ने कर दी। जो अब जेल जाएगा। बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। इस घरेलू कलह ने एक साथ चार जिंदगियों को तबाह कर दिया।