1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस उम्मीदवार का रोड शो से होगा आगाज,नामांकन में आएंगी प्रियंका गांधी

-इमरान प्रतापगढ़ी आज पहली बार बतौर प्रत्याशी मुरादाबाद पहुंचेगे। -नाराज कार्यकर्ताओं से खुद जाकर मिल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 28 Mar 2019, 9:38 AM IST

moradabad

कांग्रेस उम्मीदवार का रोड शो से होगा आगाज,नामांकन में आएंगी प्रियंका गांधी

मुरादाबाद: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार शायर इमरान प्रतापगढ़ी आज पहली बार बतौर प्रत्याशी मुरादाबाद पहुंचेगे। जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकालेंगे। इसको लेकर कांग्रेस संगठन ने बुधवार को घंटों मंथन किया। क्यूंकि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी उम्मीदवारी से नाराज हैं और दिल्ली मुख्यालय जाकर अपना विरोध जताया था। आज के रोड से कांग्रेस के अंदर गुटबाजी और कलह है या नहीं ये भी साबित हो जायेगा। वहीँ इमरान प्रतापगढ़ी आज शाम नाराज कार्यकर्ताओं से खुद जाकर मिल सकते हैं। यही नहीं इमरान को मजबूती देने के लिए दो अप्रैल को होने वाले नामांकन में प्रियंका गांधी और राज बब्बर भी आ सकते हैं।

VIDEO: दिल्ली-देहरादून हाइवे पर आठ घंटे तक नहीं चल सकेंगे वाहन, इसके पीछे है ये बड़ी वजह


ऐसे निकलेगा रोड शो

महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि सुबह 10.30 बजे कार्यकर्ता चड्ढा सिनेमा के पास एकत्र होंगे। वहां से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इमरान प्रतापगढ़ी का रोड शो शुरू होगा। रोड शो में भूड़े का चौराहा, गलशहीद, इंदिरा चौक, जामा मसजिद, जीआईसी, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, रेती का मोहल्ला, तहसील स्कूल, दीवान का बाजार, मामू भांजे की मजार होकर पूर्व सांसद हाफिज मो सिद्दीक के आवास लालबाग पहुंचेगा।

Big Breaking: मायावती को लगा जबरदस्त झटका, बसपा के इन वरिष्ठ नेताआें ने थामा भाजपा का हाथ

मिलेंगे कार्यकर्ताओं से

वहीं इमरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह ने कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। रोड शो में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नामांकन से पहले ही भाजपा सांसद का विरोध शुरू, ग्रामीणों के तेवर देख फूले हाथ-पांव

दो को है नामांकन

इमरान के निजी सचिव सुशील यती ने बताया कि इमरान प्रतापगढ़ी दो अप्रैल को नामांकन करेंगे। नामांकन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत कई बड़े नेता शामिल होने की संभावना है। यहां बता दें कि मुरादाबाद लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए बेहद प्रतिष्ठित शीट है। जिसके लिए वो एड़ी चोटी तक का जोर लगाएगी।