प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले
यही नहीं छापे की कार्यवाही के दौरान टीम को डॉक्टर दंपति के पास बीस करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी होने से जुड़े दस्तावेज मिले। नया मुरादाबाद और कांठ रोड पर प्रॉपर्टी खरीदे जाने का तथ्य सामने आया। डॉक्टर खन्ना के एसबीआई, आंध्रा बैंक, नैनीताल बैंक और इलाहाबाद बैंक में लॉकर भी खंगाले गए। बैंक की पासबुक आदि दस्तावेज जब्त किए गए हैं।