मुरादाबाद. भारतीय रेलवे ने अपने बीमार कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे के इस ऐलान के बाद राल कर्मचारियों में खुशी की लहर है। दरअसल, रेलवे ने घोषणा की है कि लंबे समय से बीमार कर्मियों को रेल प्रशासन प्रत्येक माह दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देगा। इस संबंध में बोर्ड ने पत्र भी जारी कर दिया है। इस पत्र में कहा गया है कि लंबे समय से बीमार रहने के कारण रेलवे कर्मियों की सभी छुट्टी खत्म हो जाती है। इसके बाद वेतन मिलना भी बंद हो जाता है।