31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad News : खेलते वक्त नाले में गिरा मासूम, पुलिस कर्मियों ने नाले में कूद कर बचाई जान

Moradabad News : मोहल्ले के दोस्तो के साथ खेलते खेलते नाले में जा गिरा मासूम बालक  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ujjwal Srivastava

•

Updated: 22 Jun 2023, 4:34 PM IST

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में एक सात वर्षीय बालक खेलते वक्त नाले में गिर गया। वहा पास में मौजूद पुलिस कर्मी ने नाले में झांक कर देखा तो बच्चा चीख रहा थां और और नाले में से बहार निकलने के लिए संघर्ष कर रहा थां। इस दौरान बच्चे को निकालने के लिए पुलिस कर्मी नाले में कूद गया और बच्चें को बहार निकाल लिया। इसके बाद सिपाही ने अपने साथी की मदद से बच्चें को अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्चें की हालात बेहतर बताई जा रहीं हैं।

मंगूपुरा के रहने वालें सुखवीर सिंह का सात वर्षीय बेटा अंकुश अपने दोस्तो के साथ नया मुरादाबाद में खेल रहा थां । खेलने के दौरान अंकुश एक गहरे नाले के पास पहुंच गया। इस दौरान वह नाले में गिर गया। वहां से गुजर रहें मझोला थाना में तैनात सिपाही दुर्गेश ने एक बच्चे की चीखने की आवाज सुनी। उन्होंने इधर उधर देखा लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने नाले में झांक कर देखा तो एक बच्चा नाले में से बहार निकलने के लिए संघर्ष कर रहा थां। सिपाही दुर्गेश ने तुंरत बच्चें के नाले में होनें की सुचना नया मुरादाबाद चौकी प्रभारी अनंग सिंह और साथी सिपाही संदीप नागर को दी। संदीप नागर भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों सिपाहियों ने बच्चे को नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया।

दुर्गेश ने रस्सी लेकर उसका एक हिस्सा पेड़ में बांध दिया रस्सी का दूसरा हिस्सा दुर्गेश ने संदीप नागर को दे दिया जिसके बाद संदीप नाले में कूद गया इसके बाद सिपाही ने बच्चे को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसका पेट दबाकर पानी बाहर निकलवाया। बच्चे ने कुछ राहत महसूस किया बाद में सिपाही बच्चे को निजी अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर बच्चे के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अब बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा हैं।