29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद में फिर खुफिया एजेंसी का छापा, तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Moradabad: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें अरशद की गिरफ्तारी शहर के थाना कोतवाली की घनी आाबादी लाल मस्जिद इलाके से की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 3 Oct 2023, 10:47 PM IST

intelligence-agency-raid-in-moradabad-three-suspected-terrorists-arrested.jpg

Intelligence Agency Raid In Moradabad: स्पेशल टीम की कार्रवाई से दस्तकारों की नगरी एक बार फिर खुफिया एजेंसियों के निशाने पर आ गई है। मंगलवार को फिर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अरशद की ससुराल आाकर परिवार वालों से घंटों पूछताछ की और घर में रखे सामान की जांच की। क्षेत्रवासियों के मुताबिक पुलिस के हाथ कोई संदिग्ध सामग्री नहीं लगी है। इस बीच संदिग्ध मोहम्मद अरशद की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।

आईएसआईएस से जुड़े हैं तीनों
गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने कोतवाली पुलिस के साथ मुल्ला कासिम की मस्जिद के आगे मकान में छापा मारकर अरशद को गिरफ्तार किया था। खबर मिली है कि पुलिस दिल्ली के शाहनवाज उर्फ शैफी को साथ लेकर आयी थी जिसकी निशाानदेही पर छापेमारी की गई थी। बीते दिन पुलिस ने अरशद के साथ शाहनवाज व मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया और मीडिया को बताया कि तीनों आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

स्पेशल सेल ने दावा किया है कि शाहनवाज पुणे टेरर मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। तीनों आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े हैं। देश में धमाके करने की तैयारी कर रहे थे। शाहनवाज और उसके तीन अन्य साथियों पर पिछले महीने ही एनआईए ने तीन-तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि एनआईए को तीन आतंकियों के दिल्ली में छिपे होने का इनपुट मिला था। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। सोमवार तड़के मोहम्मद शाहनवाज को दिल्ली के जैतपुर, जबकि उसके दो साथियों मोहम्मद अरशद को मुरादाबाद और मोहम्मद रिजवान को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। एनआईए को मामले में एक और मोहम्मद रिजवान की तलाश है जिसपर भी तीन लाख रुपये का इनाम घोषित है।

मुरादाबाद में एक बार फिर छापा, घंटों चली जांच
मंगलवार को फिर दिल्ली स्पेशल सेल की टीम थाना कोतवाली लाल मस्जिद क्षेत्र में अरशद की ससुराल पहुंची थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब तीन घंटे तक पुलिस ने जांच की। इस दौरान परिवार वालों से पूछताछ भी की गई है। तीन घंटे की पूछताछ के बाद टीम लौट गई है। खबरों में साफ हुआ है कि अरशद वारसी झारखंड के रहने वाला है फिलहाल दिल्ली में रहता है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शाहनवाज के ठिकाने से बम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे अलग-अलग तरह के केमिकल, टाइमिंग डिवाइस, लिटरेचर, पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं। सेल ने प्दावा किया कि तीनों संमिदग्धों का मकसद बम धमाके कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाने का था। इनके निशाने पर देश की कई जानी-मानी हस्तियां थीं। आरोपियों ने देश के अलग-अलग इलाकों में कई जगहों पर रेकी की थी। गिरफ्तार मोहम्मद शाहनवाज हजारीबाग झारखंड, अरशद वारसी झारखंड और मोहम्मद रिजवान अशरफ आजमगढ़ यूपी का रहने वाला है।