जनपद के मुण्डापाण्डेय थाना इलाके के नेशनल हाइवे 24 पर NHAI के नियामतपुर इक्टोरिया टोल है। घटना सोमवार शाम लगभग चार बजे की है जहां शाहजहांपुर से कुछ कांवरिये एक स्कोर्पियो में सवार होकर हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। टोल टैक्स पर कार रुकने पर टोल कर्मचारी ने उनसे टोल मांगा तो आरोप है कि उन्होंने टोल देने से मना कर दिया। जिसके बाद टोल कर्मचारियों और कांवड़ियों में मार पीट शुरू हो गयी। कावड़ियों ने ट्रैक्टर ट्रोली की मदद से रोड जाम कर दिया और टोल पर कब्ज़ा जमा लिया और टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे टोल कर्मी सहम गए आयर वहां से भाग खड़े हुए। फौरन ही सूचना पुलिस को दी गयी, जिस पर सीओ हाइवे राजेश कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझा बुझा कर शांत किया। यही नहीं पुलिस के आने पर भी कांवरिये हंगामा करते रहे और गन्दी गन्दी गलियां देते रहे।